कोटद्वार । युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली कोटद्वार में पहुँचकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर कार्यवाही की मांग की है।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह के नेतृत्व में कोतवाल अनिल रतूड़ी को तहरीर देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय समाचार चैनल पर आयोजित एक लाइव डिबेट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के खिलाफ काफी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। जिससे वे काफी ज्यादा आहत हो गये और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत के लिए संबित पात्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए उनपर कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर सुधांशु नेगी, नरेश कोटनाला, विष्णु उनियाल, भाष्कर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Discussion about this post