कोटद्वार । युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय रावत की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा ।
जिसमें उन्होंने कोटद्वार राजकीय बेस चिकित्सालय में कोबिड लैब खोलने की मांग की है । ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में पूरे देश भर में कोरोना की महामारी अपने चरम पर है दिन प्रतिदिन देश प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं । रोकथाम से इस गंभीर दौर में यह अति आवश्यक हो गया है कि इस संक्रमण को रोकने के लिए उस व्यक्ति की पहचान हो सके ।और यह तभी संभव है जब हमारे पूरे प्रदेश में जांच को बढ़ाया जाएगा ताकि प्रभावी रूप से इस पर रोक लग सके ।
उन्होंने बताया कि कोटद्वार की सीमा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगती है जिससे यहां पर कोरोना का खतरा अधिक बना हुआ है । जिसको मद्देनजर रखते हुए सरकार को आम जनमानस का ध्यान रखते हुए राजकीय बेस चिकित्सालय में त्वरित कोरोना लैब का संचालन शुरू कर देना चाहिए ।इसलिए हम आपसे निवेदन करते हैं कि सरकार को कोरोना लैब के लिए निर्देश जारी करें ।




Discussion about this post