कोटद्वार। नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी एवं दर्जाधारी राज्य मंत्री पं. राजेन्द्र अण्थ्वाल के द्वारा साप्ताहिक पत्रिका दुदुंभि की पर्यावरण को समर्पित स्मारिका प्रयास के ग्वारहवें अंक का विधिवत विमोचन कर दिया है।
नगर निगम में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि महापौर हेमलता नेगी ने पर्यावरण के लिए समर्पित स्मारिका प्रयास के सफल प्रकाशन एवं सम्पादन के लिए सुधीन्द्र नेगी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण करना समाज के हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है, कहा कि समाज के लोगों का एक मात्र उद्देश सिर्फ पौधारोपण ही नहीं होना चाहिए बल्कि रोपे गये पौधों को जिंदा रखने का भी संकल्प लेना चाहिए, ताकि प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचाया जा सके।
दर्जाधारी राज्य मंत्री पं. राजेन्द्र अण्थ्वाल ने भी पर्यावरण के संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में पर्यावरण पर अच्छे प्रभाव की बात करते हुए कहा कि मानव की पर्यावरण का घोर दुश्मन है, लेकिन वर्तमान में कोरोना काल में मनुष्य के द्वारा ऐसी कोई गतिविधि नहीं की जा रही है, जिससे पर्यावरण में शुद्धता का आभास हो रहा है।
दुदुभि के सम्पादक सुधीन्द्र नेगी ने कहा कि वे विगत कई सालों से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रिका का प्रकाशन करते आ रहे है, कहा कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई जगहों पर वृक्षारोपण कर धरातल भी काम करने का भरसक प्रयास किया है। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनकी मुहिम लगातार जारी रहेगी।
कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्षद कमल नेगी, प्रवेन्द्र सिंह रावत, अनिल रावत, मनीष भट्ट, अमित नेगी, राकेश बिष्ट, सूरज प्रसाद कांति, बीना देवी, राजेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश गुंसाई, सुभाष नौटियाल, कमल बिष्ट, महावीर अग्रवाल, मनोज नौडियाल, सूरज कुकरेती, अंजलि नेगी, अदिति नेगी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश लखेड़ा ने किया।




Discussion about this post