कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने स्वर्गीय बलवीर सिंह रावत जी की जन्म तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. बलवीर सिंह रावत का जन्म 31 दिसम्बर 1928 को पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक के गोर्ली गाँव मे सुल्तान सिंह जी एवम सरला देवी जी के यहाँ हुआ।
उन्होंने प्रारम्भिक पढ़ाई किंग जॉर्ज गवर्नमेंट हाई स्कूल लैंसडौन से की व स्नातक व परास्नातक आगरा से। उन्होंने ताजे दूध के प्रबंधन में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की व राष्ट्रीय डेयरी अनुसन्धान केंद्र में रिसर्च ऑफिसर के रूप में कार्य किया। वे प्रिंसिपल साइंटिस्ट के पद से 1988 में सेवानिवृत्त हुए।
उनके कृषि विज्ञान क्षेत्र में किया गया अनुसंधान ने भारत को एक नई दिशा दी है। रामप्रसाद जी ने कोच्चीयार लाइब्रेरी के जरिये गढ़वाल कुमाऊँ में उनकी विकास की सोच को प्रसारित किया। दर्द इतना ही है कि हम निप्पट खतम नेता चुन लेते हैं जो इन विकास योजनाओं को सुनने तक के काबिल नहीं होते। बोये पेड़ बबूल का आम कहाँ से होय। तो ये नेता इन योजनाओं का बेड़ा गर्क कर देते हैं।





Discussion about this post