सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2026 12:15 अपराह्न

श्रीनगर : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को विकासखंड खिर्सू के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभागों द्वारा अपनी-अपनी कार्ययोजनाएं भी प्रस्तुत की गईं।

बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवासीय योजनाओं का लाभ हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने शौचालय निर्माण, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि तथा हर घर जल योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने को प्राथमिकता देने को कहा।

मंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज सभी पात्र व्यक्तियों के समय पर बनाए जाएं, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पंचायत स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह दो दिन पंचायत घर अनिवार्य रूप से खोले जाएं तथा पंचायत सचिव/कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सक्रियता बढ़ने से योजनाओं का लाभ तेजी से आमजन तक पहुंचेगा।

वीबी जी राम जी योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने गांवों में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। विशेष रूप से ग्रामीण मार्गों का निर्माण, विद्यालय परिसरों की चहारदीवारी तथा एएनएम सेंटरों के विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन पात्र परिवारों को अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र लाभान्वित किया जाए।

इसके अतिरिक्त खिर्सू विकासखंड को पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए मंत्री ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए तथा अक्टूबर 2026 तक इस लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अमित बिजल्वाण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.