बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : SSP ने किए 10 इंस्पेक्टर और 29 उपनिरीक्षकों के तबादले

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2026 11:30 पूर्वाह्न

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 10 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और 29 उपनिरीक्षकों (दारोगा) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के तहत इंस्पेक्टर राजेश पाण्डेय को प्रभारी एएनटीएफ से हटाकर कोतवाली जसपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं राजेन्द्र सिंह डांगी को जसपुर से डीसीआरबी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भूपेन्द्र बुजवाल को डीसीआरबी से गदरपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में संजय पाठक को गदरपुर से नानकमत्ता कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। धीरेन्द्र कुमार को पीआरओ पद से हटाकर कुंडा कोतवाली भेजा गया है, जबकि विक्रम सिंह राठौर को कुंडा से आईटीआई कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। रवि सैनी को आईटीआई से किच्छा और प्रकाश दानू को किच्छा से रुद्रपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज रतूड़ी को रुद्रपुर से एएनटीएफ तथा मंजू पाण्डेय को नानकमत्ता से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में तैनात किया गया है।

inspector trasfer us nagar

उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। हेमंत कठैत को सिडकुल चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि मनोज देव, पंकज कुमार समेत कई अधिकारियों को नई चौकियों और थानों में तैनाती दी गई है। देवेंद्र सिंह मेहता को बांसफोड़ान से हटाकर अन्य चौकी में भेजा गया है। मेधा शर्मा, राकेश राय और जगदीश तिवारी को विभिन्न चौकियों का प्रभारी बनाया गया है।

sub inspector trasfer us nagar

इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से फील्ड में भेजा गया है, जिससे जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को और सुदृढ़ किया जा सके। महिला उपनिरीक्षक मीना रावत को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूनम रावत को केलाखेड़ा से ट्रांजिट कैंप कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। वहीं सुनील सिंह बिष्ट, खुशवंत सिंह और बसंत लाल टम्टा सहित अन्य अधिकारियों को काशीपुर, सितारगंज और अन्य क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस महकमे में इस व्यापक तबादले को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • नियमों की अनदेखी पर सख्त एक्शन, 04 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड : SSP ने किए 10 इंस्पेक्टर और 29 उपनिरीक्षकों के तबादले
  • चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा, तीन कार्यकर्ताओं की मौत, कई जगह तोड़फोड़
  • पंजाब में फिर धमाका, अमृतसर के आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, जालंधर घटना के बाद बढ़ी सतर्कता
  • उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: CM धामी
  • उत्तराखंड में यहां रोका गया बाल विवाह, प्रशासन की तत्परता से बची नाबालिग
  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.