कोटद्वार । उत्तराखंड कांति दल ने स्थापना दिवस पर श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथी पर पदमपुर सुखरौ स्थित कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान उत्तराखंड व शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने विषय पर आयोजित गोष्ठी में अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य आंदोलन के महानायक स्व. नंदन सिंह रावत, स्व. यतेंद्र रूडोला, स्व. दीवान सिंह मेहरा, स्व. खुशहाल मणी बड़थ्वाल, स्व. कांता प्रसाद रतूड़ी, स्व. उमेद सिंह रावत, स्व. केदार सिंह बिष्ट को याद कर उनके चित्रों पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और शहीदों के सपनों के तहत राज्य निर्माण का संकल्प लिया गया।
तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा भाबर क्षेत्र के अन्तर्गत झंडीचैड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान युवा उक्रांद के जिलाध्यक्ष मनीष देवरानी द्वारा युवा इकाई में सुनील बिष्ट को उपाध्यक्ष, सुनील रावत को महामंत्री व रवींद्र गौड़ को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर यूकेड़ी के जिला प्रभारी महेंद्र सिंह रावत, पितृशरण जोशी, भूपाल सिंह रावत, दिनेश सती, चंद्र सिंह, मनोहर सिंह रावत, अभिमन्यु सिंह, अमित बहुगुणा, यतेंद्र भट्ट, प्रवीन, शैलेश नेगी, विनोद अग्रवाल, इकरामूदीन, राकेश रावत, चंदन सिंह, गुलाब सिंह रावत, हरीश बहुखंडी, दलवीर सिंह, रेवत सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।




Discussion about this post