कोटद्वार । पौड़ी जिले के चुंडई इलाके में ट्रैक्टर के खाई में गिरकर पलट जाने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर चुंडई के पास गहरी खाई में जा गिरा । जिसे 24 वर्षीय योगेश पुत्र हुकम सिंह, निवासी छज्जा, रायपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर चला रहा था । चुंडई के निकट अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण व राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाई में रेस्क्यू किया, एवं ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को 108 की सहायता से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया चिकित्सकों द्वारा चालक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । हायर सेंटर ले जाते हुए युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । जिसे वापिस कोटद्वार बेस चिकित्सालय लाया गया । समाचार लिखे जाने तक आगे की कार्रवाई जारी थी ।



