शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेयर ने लगातार चौथे दिन भी व्यावसायिक एवं खाली भूखंडों पर टैक्स लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाया जन जागरण अभियान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2020 5:50 अपराह्न

कोटद्वार । प्रदेश सरकार के द्वारा कोटद्वार भाबर की जनता पर व्यावसायिक, एवं खाली भूखंडों पर टैक्स लगाये जाने के तुगलकी फरमान के खिलाफ लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी व महापौर हेमलता नेगी ने दुर्गापुरी में जनजागरण अभियान चलाते हुए दुर्गापुरी से मोटाढांक चौरोह तक रैली निकालते हुए लोगों को टैक्स के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की पुरजोर अपील की गयी है।

दुर्गापुरी में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी व महापौर हेमलता नेगी ने प्रदेश सरकार पर अगले दस सालों तक टैक्स में छूट दिये जाने को लेकर कोटद्वार भाबर की जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने एक तरफ हाउस टैक्स माफ करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों पर व्यावसायिक एवं भूखंडों पर टैक्स वसूलने का आदेश जारी कर रही है,उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को झूठ, फरेब एवं मक्कारों की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनविरोधी फैसले लेकर आम जनता पर टैक्स का बोझ थोपना चाह रही है, कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का घोर विरोध करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है ।

कोरोना संक्रमण काल में जहां एक व्यापारियों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, वहीं रोजगार बंद होने से लाखों की संख्या में प्रवासी अपने घरों को वापिस आये है, ऐसे में प्रदेश सरकार से किसी बड़े पैकेज की अपेक्षा की जा रही थी लेकिन प्रदेश में सत्तासीन भाजपा की गैरजिम्मेदाराना सरकार ने व्यापारियो, दुकानदारों सहित खेती किसानी करने वाले लोगों पर भी टैक्स लगाने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया है।

उन्होंने कोटद्वार भाबर की जनता से आगामी 15 नवम्बर तक हर हाल में नगर निगम कार्यालय में टैक्स के विरोध में व्यक्तिगत लिखित आपत्ति दर्ज करने की अपील की है। इस मौके पर तेजपाल सिंह पटवाल, सतेन्द्र सिंह नेगी, सुनीता बिष्ट, विमला देवी, विनीता भारती, अशोक चौधरी, मेहरवान सिंह, कविता देवी, सरिता देवी, रजनी पटवाल, मनोहर सिंह, राजेन्द्र रावत, आशीष काला, बृजेन्द्र सिंह रावत, नंदन सिंह, नीलम देवी, निर्मला सैनी, कृष्णा बहुगुणा, प्रीति देवी, मीना बटुवाण, महावीर सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांति, चन्द्रमोहन सिंह रावत, विजय रावत, देवाशीष रावत, हेमंचद्र पंवार, राजेन्द्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.