कोटद्वार । गुरुवार को तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। टास्क फोर्स की बैठक में कोरोना संक्रमण को देखते हुए वैक्सीन लगाने को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें विकास खंड स्तर पर 21 केन्द्र बनाये जाने का निर्णय लिया गया।वैक्सीन लगाने के लिए सभी का डाटा भी तैयार कर दिया गया है ।उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण में कोरोना संक्रमण के दौरान फ्रंट लाइन में कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोरोना वैक्सीन दी जायेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, नगर निगम एवं विकास खंड दुगड्डा के अधिकारी मौजूद थे।





Discussion about this post