कोटद्वार । प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने विकास खंड दुगड्डा के अंतर्गत क्षतिग्रस्त दुगड्डा-हनुमंती से ग्राम जुआ भैडगांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का अभी तक डामरीकरण न किये जाने, ग्राम जुवा को जोडने वाले मोटर पुल न बनाये जाने एवं जुआ के समीप दुगड्डा की क्षतिग्रस्त नहर का निर्माण न कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है, कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का दावा करने वाली प्रदेश सरकार संवेदनहीन हो चुकी है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में विकास का एक भी कार्य धरातल पर नहीं हो रहा है.
उन्होंने दुगड्डा-हनुमंती मोटर मार्ग के डामरीकरण किये जाने एवं मोटर पुल के तत्काल निर्माण की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भी प्रेषित किया है। पूर्व काबीना मत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने विकास खंड दुगड्डा के हनुमंती, जुआ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कहा कि वर्तमान में विकास खंड दुगड्डा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत बहुत की खराब हो रखी है, कहा कि कई साल पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उनके अथक प्रयास से दुगड्डा-हनुमंती मोटर मार्ग का निर्माण करवाया गया था, लेकिन उक्त मोटर मार्ग अब क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कहा कि हनुमंती, जुआ क्षेत्र में ग्रामीणो के द्वारा सब्जी का उत्पादन बड़ी मात्रा में किया जा रहा है, लेकिन उक्त मोटर मार्ग पर पुल न बनने से लोगों को स्थानीय उत्पादों को बाजार तक लाने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं मोटर पुल का निर्माण करवाये जाने की मांग की है, साथ ही उन्होंने क्षतिग्रस्त नहरों के निर्माण के लिए भी प्रमुख सचिव सिंचाई को भी पत्र प्र्रेषित करते हुए कहा कि जुवा के समीप दुगड्डा में कई वर्षो पूर्व बनी नहर अब क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिससे लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने सिंचाई विभाग की टीम भेज कर क्षतिग्रस्त सिचांई नहर का निर्माण करवाये जाने की मांग की है। जुआ क्षेत्र मेंं पहुंचने पर ग्रामीणों के द्वारा पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत भी किया गया। इस मौके पर नगर पालिका दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष दीपक बडोला सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।





Discussion about this post