शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेरोजगारों को रोजगार दो के नारे के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 2, 2020 5:49 अपराह्न

कोटद्वार । पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कोटद्वार विधानसभा में लागू विकास प्राधिकरण को लोगों की जेबों पर डाका डालने वाला काला कानून बताते हुए जनहित में विकास प्राधिकरण को तत्काल समाप्त किये जाने एवं बेरोजगारों को रोजगार दो के नारे के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत विश्वा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले तो जनता की रायसुमारी के बिना कोटद्वार वासियों पर नगर निगम को थोप दिया है, तथा दूसरी ओर विकास प्राधिकरण लागू कर गरीब एवं बेसहारा लोगों की जेबों में डाका डालने वाला कानून बनाकर जनता की पीठ पर खंजर घोंपने का काम किया है ।विकास प्राधिकरण को लागू करने के लिए कोई पैमाना तय नहीं किया गया है, लोगों को मकान बनाने के लिए विकास प्राधिकरण के चक्कर लगाने पड़ रहे है, तथा विकास प्राधिकरण लोगों से मनमर्जी के पैसे वसूल रहा है।

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार के साढे तीन साल के कार्यकाल को घोर निराशाजनक बताते हुए कहा कि बेरोजगारों को रोजगार का वादा करने वाली प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध न करवाकर बेरोजगारों के साथ घोर अन्याय किया है, उन्होंने कहा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कोटद्वार सहित पूरे प्रदेश में इंडस्ट्रीयल ऐरिया एवं सिडकुलों की स्थापना करते हुए हजारों नौ जवान युवकों को नौकरी दिलाने का काम किया है, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब सिडकुलों में स्थापित इंडस्ट्री भी बंदी के कागार पर पहुंच गयी है।

कोटद्वार विधानसभा में विकास कार्य न होने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में क्षेत्रीय विधायक की अकर्मण्यता के चलते विधानसभा कोटद्वार विकास के क्षेत्र में पंद्रह साल पीछे चला गया है, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग, मेडिकल कालेज, कण्वाश्रण का समग्र विकास, रोडवेज बस अड्डे का निर्माण, केन्द्री विद्यालय सहित महत्वाकांक्षी योजनाओं को ठप कर दिया गया है। विकास प्राधिकरण को समाप्त करने एवं बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर विश्वा पैलेस से दुर्गापुरी तक आक्रोश रैली भी निकाली गयी।

इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विनीता भारती, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, विजय रावत, बलवीर सिंह रावत, विनोद रावत, अनूप नेगी, वीरेन्द्र सिंह, पवन नेगी, शेखर सिंह, कुलदीप सिंह रावत, बलवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, जय प्रकाश, विमला देवी, सतेन्द्र सिंह नेगी, चंद्रमा देवी, सुमित्रा देवी, जशोदा देवी, मंगत सिंह, धीरज लाल, श्रीधर प्रसाद केष्टवाल सहित सैकडों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.