कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर सेवा समिति के द्वारा निशुल्क भोजन व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा निशुल्क रहने की व्यवस्था सेना भर्ती रैली मेंआये युवाओं के लिए की गयी है।
सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि युवाओं के लिए भोजन एवं आवास की नि:शुल्क व्यवस्था गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे के सम्मुख की गयी है। उन्होंंने कहा कि पिछले दो वर्ष से लगातार सिद्धबली मंदिर समिति द्वारा भर्ती में आए हुए युवाओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था व गुरुद्वारा समिति द्वारा निशुल्क रहने की व्यवस्था की जाती है । सेना में जवानों का योगदान अतुलनीय है एक ऐसा योगदान जो शब्दो में बयान करना संभव नहीं होगा । इस मुहिम की शुरुआत इसलिए की गई ताकि युवाओं को दिक्कत एवं परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चे जो भर्ती के लिए आए हैं उनको सोने एवं खाने में दिक्कतें होती थी, लेकिन जब से स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा ऐसी मुहिम को शुरू किया है तब से समाज में संदेश गया है कि युवा अकेले नहीं हैं। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, सरदार महेंद्र सिंह, पंडित दिनेश बौडियाल ,गौरव गोदियाल, अमित गुप्ता, रविंद्र बिष्ट सहित मंदिर समिति गए कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।





Discussion about this post