posted on : नवम्बर 23, 2021 6:10 अपराह्न
कोटद्वार : 13 अक्टूबर 2021 को वादी प्रकाश डबराल ने राजस्व क्षेत्र लंगूरवल्ला 3 पौड़ी गढ़वाल पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनकी पुत्री के ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया जिस कारण 11 अक्टूबर 2021 को उसकी पुत्री ने आत्महत्या की है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व क्षेत्र लंगूरवल्ला 3 पौड़ी गढ़वाल पर मु.अ.सं. 03/2021 धारा 498 (ए) 304 (बी) भादवि व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम रोहित धूलिया आदि पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित होने के फलस्वरुप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा उक्त अभियोग को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा आज 23 नवम्बर 2021 को अभियुक्त रोहित धूलिया पुत्र मनोज कुमार धूलिया को तहसील कोटद्वार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
नाम पता अभियुक्त
- रोहित धूलिया पुत्र मनोज कुमार धूलिया निवासी ग्राम- धुलगांव, पो0- राजबाट, तहसील- कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 03/2021 धारा 498 (ए) 304 (बी) भादवि व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
- आरक्षी 335 नापु चेतन सिंह