posted on : सितम्बर 18, 2022 12:40 पूर्वाह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग 16 सितम्बर 2022 को अभियुक्त नदीप को 4.70 ग्राम अवैध स्मैक एवं अभियुक्त शिवम गुँसाई को 4.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ वाहन संख्या UK 15 4859 (मो0सा0) में परिवहन करते हुये काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूक कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
अभियुक्तों का नाम पता
- नदीम पुत्र बल्लन, निवासी लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- शिवम गुँसाई पुत्र स्व0 भरत सिंह, निवासी ग्रास्टनगंज, कोतवाली कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 9.30 ग्राम अवैध स्मैक
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 227/2022, धारा- 8/21/60(2) NDPS ACT बनाम नदीम
- मु0अ0सं0 227/2022, धारा- 8/21/60(2) NDPS ACT बनाम शिवम गुँसाई
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट
- उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा
- मुख्य आरक्षी प्रो0 21 ना0पु0 शुशील कुमार- सीआईयू
- आरक्षी राहुल फोर सीआईयू
- आरक्षी हेमकान्त सीआईयू
- आरक्षी संतोष सीआईयू
- आरक्षी हरीश सीआईयू
- आरक्षी शशिकान्त त्यागी
- आरक्षी 208 ना0पु0 सुनील कुमार
- आरक्षी 225 ना0पु0 करन कुमार


