posted on : मई 23, 2022 11:56 पूर्वाह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों,अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त मतलूब को 53 पव्वे अवैध शराब के साथ मीट मार्केट कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 141/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- मतलूब पुत्र अहमदुल्ला, निवासी इन्दिरनगर, आमपड़ाव, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 53 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब।
पुलिस टीम
- आरक्षी गोरव यादव
- आरक्षी धनपाल
- आरक्षी अमित



