posted on : दिसम्बर 22, 2021 4:23 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग 21 दिसम्बर 2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त रविन्द्र सिंह को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बीईएल रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 282/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम रविन्द्र सिंह
अभियुक्त का नाम पता
- रविन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री शिव सिंह निवासी- रतनपुर सुखरों, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 55 वर्ष।
बरामद माल
- 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- आरक्षी दिनेश भारती
- आरक्षी हर्ष वर्धन



