कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के अपर कालाबड निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय में रखवाया गया है। उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है या फिर किसी अन्य वजह से, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश सिंह पुत्र यशवंत सिंह निवासी अपर कालाबड, उम्र 55 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है । पुलिस द्वारा पूछताछ पर मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक डेरियाखाल में होटल का संचालन करता है व परिवार अपर कालाबड में निवासरत है । जगदीश सिंह ने देर रात डेरियाखाल स्थित अपने होटल में ही कुछ विषाक्त का सेवन कर लिया जिसे परिजनों द्वारा लैंसडाउन के चिकित्सालय में दिखाया गया हालत नाजुक देख चिकित्सकों द्वारा बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के लिए रेफर कर दिया गया । बेस चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया गया ।पुलिस द्वारा मृतक जगदीश का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है । मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा ।



