कोटद्वार । कोटद्वार में चल रही सेना भर्ती रैली में मंगलवार को रुद्रप्रयाग जिले की रुद्रप्रयाग तहसील व टिहरी जिले की घनसाली, देवप्रयाग तहसील के युवाओं ने दम दिखाया। 3159 युवाओं में से 603 युवाओं ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर अगले दौर में प्रवेश किया।

गढ़वाल रायफल्स रेजीमेंट सेंटर के तत्वावधान में कोटद्वार स्थित वीसी गबर सिंह सेना कैंप में चल रही 12 दिवसीय भर्ती रैली के तीसरे दिन रूद्रप्रयाग जनपद के रुद्रप्रयाग तहसील व टिहरी जिले की घनसाली एवं देवप्रयाग तहसील के युवाओं ने प्रतिभाग किया। इन ब्लाकों से 3584 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से 3159 युवाओं ने रैली में भाग लिया।
सुबह पांच बजे शुरू हुई भर्ती रैली प्रक्रिया में देढ़ सौ के ग्रुप में युवाओं को मैदान तक ले जाया गया। भर्ती निदेशक कर्नल विनित बाजपेयी ने बताया कि भर्ती रैली में भाग लेने वाले 3159 युवाओं में से 603 युवा ही निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर अगले दौर में प्रवेश कर पाए।





Discussion about this post