कोटद्वार । कोटद्वार में चल रही सेना भर्ती रैली में गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के कंडीसौर, गजा, कीर्तिनगर तथा जनपद चमोली के थराली, गैरसैंण तथा आदिबद्री के युवाओं ने दम दिखाया। 3171 युवाओं में से 610 युवाओं ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर अगले दौर में प्रवेश किया।
गढ़वाल रायफल्स रेजीमेंट सेंटर के तत्वावधान में कोटद्वार स्थित वीसी गबर सिंह सेना कैंप में चल रही 12 दिवसीय भर्ती रैली के पांचवे दिन जनपद टिहरी गढ़वाल के कंडीसौर, गजा, कीर्तिनगर तथा जनपद चमोली के थराली, गैरसैंण तथा आदिबद्री के 3554 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 3171 युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग किया, जिसमें से मात्र 610 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर अगले दौर में प्रवेश किया।
सुबह पांच बजे शुरू हुई भर्ती रैली प्रक्रिया में देढ़ सौ के ग्रुप में युवाओं को मैदान तक ले जाया गया। भर्ती निदेशक कर्नल विनित बाजपेयी ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल के कंडीसौर, गजा, कीर्तिनगर तथा जनपद चमोली के थराली, गैरसैंण तथा आदिबद्री के 3171 युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग किया, जिसमें से मात्र 610 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर अगले दौर में प्रवेश किया।





Discussion about this post