कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मंगलवार को तहसील परिसर में पहुंच कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को एक ज्ञापन भेजा जिसमें उन्होंने गोबर खरीद की बात कहीं ।
ज्ञापन में बताया कि विषम परिस्थितियों के बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार ने गोबर खरीद योजना लागू कर दी है । जिस कारण अब उत्तराखंड के किसान पूर्ण रूप से ओर्गगनिक खेती करनी शुरू कर देंगे । साथ ही यूरिया खास से मानव के स्वास्थ्य पर जहर जैसा प्रभाव साबित होगा । हम आप से मांग करते हैं कि उत्तराखण्ड में गोबर खरीद योजना को तुरंत शुरू किया जाए जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर के साथ साथ आवारा घूम रहे पशुओ से भी निजात मिल पायेगी । इस अवसर पर गोपाल कृष्ण बडथ्वाल, बलवान सिंह रोवत, सूरवीर सिंह सेमवाल, के.सी. धूलिया, उम्मेद सिंह , सुरेश रावत सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




Discussion about this post