posted on : अगस्त 7, 2020 5:04 अपराह्न
कोटद्वार । मेजर बालम सिंह चंद्रा देवी सैनिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा मुख्य ट्रस्टी माया पाठक के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । इस अवसर पर अध्यक्ष सेवानिवृत्त ले कर्नल बुद्धिबल्लभ ध्यानी ने कहा कि स्व माया पाठक बेहद ही सरल स्वभाव की महिला थी और हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहती थी। शोक सभा में महावीर सिंह नेगी, जयेंद्र नेगी ,पदमेंद्र सिंह, ऊषा सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे।





Discussion about this post