कोटद्वार : महिला मंगल दल झंडीचौड़ उत्तरी ने स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया, इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष व समाजसेविका गीता सिंह व सभी महिलाओ ने शहीदों की नमन करते हुए उनकी फोटो पर फूल माला भेंटकर श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही उन महापुरुषों को याद किया गया, जिनकी वजह से आज हम आजाद भारत मे आजादी की सांस ले रहे है.

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर समाज सेविका गीता सिंह ने कहा की यह दिन उन्हें याद करने का है जिन्होंने हमारे भविष्य के लिये अपना वर्तमान भारत माता की आन, बान, शान मे न्योछावर कर दिया हम उन्हें नमन करते है, साथ ही वैष्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते महिला मंगल दल द्वारा कुछ ग्रामीण जरूरतमंदो को राशन वितरित कर उनकी मदद भी की गई. इस अवसर पर गीता सिंह, प्रशांत चौधरी, विनोद देवी, सीमा देवी, रेखा देवी, संतोष देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा, पिंकी देवी, विजमा देवी, मीनाक्षी देवी, दीपा देवी आदि सभी महिलाये उपस्थित रही.







Discussion about this post