कोटद्वार । महिला रामलीला कमेटी कण्वनगर, कोटद्वार द्वारा आयोजित महिला रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि पार्षद गीता नेगी द्वारा रिबन काट कर किया गया । जिसके बाद रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ किया गया । प्रथम दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया।
गुरुवार को पदमपुर सुखरौ स्थित प्रगति वैडिंग प्वांइट में शुरू हुई महिला रामलीला का उद्घाटन निंबूचौड की पार्षद गीता नेगी द्वारा किया गया । इस अवसर पर उन्होंने जय श्रीराम के उदघोष करते हुए कहा कि राम लीला का मंचन मनोरंजन का मंच नही है। बल्कि ये श्रीराम के जीवन चरित्र को दर्शाता है। हमे श्रीराम को अपना आदर्श मानते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए, तभी राम राज्य स्थापित हो सकता है। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति रामलीला मंचन देखने आए वो मास्क लगाकर ही आये । पहले दिन नारद मोह और रावण-कुंभकर्ण के जन्म का मंचन हुआ । काफी लोग रामलीला देखने आये । महिला रामलीला में राम की भूमिका में आशा थपलियाल दिख रही हैं ।



