कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत घमण्डपुर स्थित हवलदार मीरज सिंह गुसांईं (44) आसाम राइफल मणिपुर में ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हवलदार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । मंगलवार सुबह तिरंगे में लिपटे शव को ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद नम आंखों के बीच स्थानिय घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।

हवलदार स्व. मीरज सिंह के भाई धीरेन्द्र गुसांई ने बताया कि वह अपने पीछे दो पुत्र सूरज, अमित व पत्नी अनीता देवी को छोड़ गए हैं । उनका पैतृक गांव डाबर रिखणीखाल, पैनौ पट्टी, हाल निवास – वार्ड 29, घमण्डपुर , कोटद्वार में है । हवलदार मीरज सिंह को उनके निवास कोटदार में सूवेदार राजेन्द्र प्रसाद के निर्देशन में गढ़वाल रायफल सेंटर से आये सेना के जवानों ने सलामी देने के बाद पुष्पांजलि अर्पित कर सेन्य सम्मान के साथ अन्तिम श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर धीरेन्द्र गुसांईं, पार्षद कुलदीप रावत, गढ़वाल राइफल्स सेंटर लैंसडौन के सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, नायक ध्यान सिंह, नायक विजेंद्र, लांस.नायक कन्हैया, सूरज, सौरभ,दीपक,अर्जुन आदि मौजूद रहे।




