posted on : अप्रैल 30, 2022 6:41 अपराह्न
कोटद्वार : शनिवार को कोटद्वार में अवैध शराब की रोकथाम हेतु प्रभावी परिवर्तन कार्य के दृष्टिगत मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त करनैल सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गाड़ी घाट झूला बस्ती कोटद्वार के मकान से तलाशी के दौरान 212 पाउच अवैध कच्ची शराब जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से दो प्लास्टिक जैरी कैन में रखने पर लगभग 80 लीटर मात्रा बरामद हुई अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है l
आबकारी टीम
- आनंद सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -२ कोटद्वार
- हेमराज सिंह चौहान उप आबकारी निरीक्षक कौड़िया चेकपोस्ट कोटद्वार
- अजब सिंह प्रधान आबकारी सिपाही क्षेत्र -२ कोटद्वार।


