कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा कोरोना महामारी के दौरान बढ़ते साईबर अपराधों की रोकथाम एवं बचाव हेतु थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत शहरों, गांवों व आम जनमानस को साईबर अपराधों से जागरूकता सम्बन्धित पोस्टर व पम्पलेट वितरित कर थाना क्षेत्रान्तर्गत साईबर अपराध से सम्बन्धित पोस्टर/पम्पलेटों को मुख्य दर्शनीय व सुरक्षित स्थानों पर लगाकर साईबर ठगी से लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पश्चात समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मुख्य दर्शनीय स्थानों पर पोस्टर/पम्पलेट लगाये तथा आमजन व जनप्रतिनिधियों को भी साईबर जागरूकता से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये। साईबर जागरूकता अभियान के कारण विगत 29 जुलाई को आमोद सिंह पुत्र मोहन राम हाल निवासी 04 यू0के0 एनसीसी इन्डिपेन्डेन्ट कम्पनी पौड़ी के ठगी के पैसे वापस आ गये ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कार्यालय के सामने लगे साईबर अपराध से बचाव सम्बन्धी पोस्टर में छपै साईबर सेल के नम्बर पर सूचना दी कि किसी अज्ञात हैकर द्वारा उन्हे फोन पे एपलिकेशन में 1709/- रू0 का रिवार्ड का लिंक भेजा गया। जैसे ही पीड़ित द्वारा रिवार्ड प्राप्त करने के लिए अपना यूपीआई पिन डाला गया तो उनके खाते से 1709/- की धनराशि कट गयी। साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक से पूर्व विवरण प्राप्त किया गया। जिससे ज्ञात हुआ कि आवेदक के खाते से कटी धनराशि 1709/- हैकर के पेटीएम खाते में जमा हुई है। साईबर सैल द्वारा उक्त सम्बन्ध में तत्काल पेटीएम पेमेन्ट बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर सम्बन्धित खाते को डेविट फ्रीज करवाया गया तथा आवेदक के खाते से कटी धनराशी 1709/-रू को आवेदक के खाते में वापस करवाया गया। आवेदक द्वारा जनपद पौड़ी साईबर सैल पुलिस के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




Discussion about this post