कोटद्वार । नगर निगम के पार्षदों ने गुरुवार को नगरनिगम सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें सरकार द्वारा नगरनिगम में शामिल किये गाँवों में टैक्स लगाने का विरोध किया । उन्होंने नगर निगम द्वारा खाली प्लॉटों एवं कृषि भूमियों व भवनों पर अतिरिक्त टैक्स आरोपित करवाने का विरोध किया गया ।पार्षदों ने बताया कि नगर निगम बनाए जाने से पूर्व भी उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम में शामिल क्षेत्रों को 10 साल तक कोई भी टैक्स न लगाए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया था ।इस प्रकार से नगर निगम द्वारा प्रस्तावित टैक्स जनविरोधी है व वर्तमान काल में नगर निगम द्वारा नागरिकों पर टैक्सों की छड़ी लगाकर जन विरोधी कार्य किया गया है ।उन्होंने बताया कि आगामी बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जायेगा क्योंकि प्रेस में जब नगर आयुक्त द्वारा विज्ञप्ती जारी की तो न तो मेयर को बताया और ना ही पार्षदों को ।इसके बाद पार्षदों द्वारा मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन कर विरोध किया गया ।





Discussion about this post