कोटद्वार । दुर्गापुरी पार्षद सौरव नौडियाल व उनके साथियों ने मालन नदी की बढ़ते जलस्तर पर चिंता जताते हुए उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में कहा गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से कोटद्वार क्षेत्र में बहने वाली मालन नदी उफान पर है, बीते वर्षों में मालन नदी से आयी बाढ़ के कारण कई बीघा काश्त भूमि जमीन बह चुकी है। पिछले वर्ष एक आवासीय भवन में नदी की चपेट में आ चुका है। लेकिन उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन ने सुध नहीं ली। मालन नदी का रूख आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण नदी के आसपास रहने वाले लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की है।ज्ञापन सौंपने वालों में गौरव बिष्ट, रविंद्र कुमार, गणेश, सुनीता घिल्डियाल आदि शामिल रहे।




Discussion about this post