शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस ने टैक्स के विरोध में हस्ताक्षर कर जनजागरण अभियान किया शुरू

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 3, 2020 4:41 अपराह्न

कोटद्वार। प्रदेश सरकार के द्वारा नगर निगम के माध्यम से व्यावसायिक एवं खाली भूखंडों पर टैक्स लगाये जाने के फरमान के खिलाफ पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता ने पार्षदों के साथ शंखनाद के साथ हस्ताक्षर अभियान एवं जागरूकता अभियान की शुरूआत कर दी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने पार्षदों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय झंडाचौक में टैक्स के विरोध में हस्ताक्षर कर जनजागरण अभियान शुरू करते हुए झंडाचौक से गोखले मार्ग होते हुए नगर निगम तक रैली भी निकाली।

अपने उद्बोधन में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर निगम बनने के दौरान प्रदेश सरकार ने नगर निगम में सम्मिलित नये ग्राम सभाओं में अगले दस साल तक के लिए किसी भी प्रकार के टैक्स न लिये जाने की घोषणा की गयी थी, लेकिन अचानक अपने ही घोषणा को वापिस लेते हुए नगर निगम प्रशासन से लोगों पर टैक्स लगाये जाने का फरमान जारी करवा दिया है, जोकि कोटद्वार भाबर की जनता के साथ घोर अन्याय है, कहा कि एक तरफ जहां व्यापारी वर्ग एवं छोटे दुकानदार कोरोना संकट के चलते पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे है, लेकिन अब प्रदेश सरकार के आदेश पर नगर निगम प्रशासन ने व्यावसायिक भवनों एवं खाली भूखंडों पर भी टैक्स लगाये जाने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है ।टैक्स के विरोध में नगर निगम बोर्ड पहले ही प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज चुका है, लेकिन दोबारा इस प्रकार की विज्ञप्ति जारी करना न्यायोचित नहीं है ।

उन्होंने कोटद्वार भाबर की समस्त जनता, व्यापारी वर्ग एवं आम जनमानस से टैक्स के विरोध में व्यक्तिगत लिखित आपत्ति दर्ज करने की अपील की है, कहा कि व्यक्तिगत लिखित आपत्ति दर्ज करने के बाद ही टैक्स लगाये जाने की अधिसूचना को निरस्त किया जा सकता है। यदि लोगों ने जागरूकता नहीं दिखायी तो उक्त अधिसूचना कानून का रूप अख्तियार कर लेगी। तथा लोगों पर अनावश्यक टैक्स लगना शुरू हो जायेगा। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर ने कहा कि 4 नवम्बर बुधवार को देवीमंदिर में जनजागरण अभियान चलाया जायेगा।

इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पार्षद गीता नेगी, अनीता मल्होत्रा, सूरज प्रसाद कांति, विपिन डोबरियाल, अमित नेगी, सुखपाल शाह, विवेक शाह, नईम अहमद, कुलदीप काम्बोज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीता गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, मीना बछुवाण, कृष्णा बहुगुणा, प्रीति सिंह, विमला रावत, शहनाज शम्सी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, भोपाल सिह अधिकारी, सतेन्द्र सिंह नेगी, राम सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, हेमचंद्र पंवार, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह, जीवन कोहली, आशीष काला, सूर्यमणि, नीरज बहुगुणा, जितेन्द्र भाटिया, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, अर्जुन पंुडीर, गणेश नेगी, वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरत चंद्र गुप्ता, मुकेश मल्होत्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.