कोटद्वार । विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को जन मुद्दे याद आने लग गए है। जिसके चलते शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में भारी तादात में आम जनता ने बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यालय से शव यात्रा निकाली जो कि शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए तहसील परिसर पर पहुंची जिसके बाद शव यात्रा स्टेशन रोड स्थित साईं मंदिर पर संपन्न हुई । इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूरा देश महंगाई ओर बेरोजगारी को लेकर त्राहीमाम त्राहीमाम कर रहा है। किंतु सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है इस प्रदर्शन के माध्यम से हमने सरकार को चेताने का काम किया है कि जल्दी ही महंगाई पर लगाम लगाई जाय अगर जल्दी ही सरकार के द्वारा महंगाई पर कोई सकारात्मक कदम नही उठाये जाते है तो हमे जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जनों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल उत्तराखंड को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया जिसमें उन्होंने बताया कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का झूठा नारा देने वाली उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार ने एक महिला का शोषण करने वाले भाजपा के द्वारहाट विधायक महेश नेगी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डालकर आरोपी विधायक को संरक्षण देने का कार्य किया है जो कि प्रदेश की मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए उचित नहीं है साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार द्वारा ऑस्ट्रेलियन भेड़ खरीद में 3000 करोड़ रुपए के घोटाले को उजागर किया है साथ ही उत्तराखंड सरकार ने स्वयं श्रम एवं कर्मकार बोर्ड में करोड़ों रुपए के घोटालों को उजागर कर कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष को पद से हटाकर घोटालों पर पर्दा डालने का कार्य कर इतिश्री कर दी है इन दोनों बड़े घोटालों की सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने चाहिए ।
ज्ञापन में यह भी बताया कि देश प्रदेश के किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जायज मांगों को लेकर अहिंसक रूप से आंदोलनरत हैं । सरकार तीनों काले कानूनों को वापस लेने के बजाय किसानों का उत्पीड़न कर रही है इस पर सरकार को किसानों से सार्थक वार्ता कर उनकी समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाना चाहिए । इस अवसर पर मेयर हेमलता नेगी, जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, अमित राज सिंह, विजय रावत, हिमांशु ,कांग्रेस समर्थित पार्षद व निर्दलीय पार्षदों ने भी अपना सहयोग दिया ।



