posted on : दिसम्बर 23, 2020 4:28 अपराह्न
रिखणीखाल । रिखणीखाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आगामी 28 दिसम्बर को अति आवश्क बैठक आहूत की गयी है। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि आगामी 28 दिसम्बर 2020 को रिखणीखाल ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में समस्त न्यायपंचायत स्तर के पदाधिकारियों, अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गयी है, कहा कि बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने न्यायपंचायत स्तर के समस्त पदाधिकारियों, अध्यक्षों सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं को उक्त तिथि एवं समय पर पहुंचने की अपील की है।





Discussion about this post