posted on : जुलाई 29, 2020 11:30 अपराह्न
कोटद्वार : भारत सरकार द्वारा देश में नई शिक्षा नीति को लागू करने पर गढ़वाल के द्वार कोटद्वार से वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक को बधाई दी.
उन्होंने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति में कक्षा पांच तक मातृभाषा में शिक्षा देने की बात कही गई है जो हमे मातृभाषा से जोडती है. स्कूल कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू होने से शिक्षा की गुणवत्ता में अमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेगा. नई नीति से युवाओं के लिए उच्च शिक्षा लेना आसान हो जाएगा.




Discussion about this post