मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

समुदाय विशेष के युवक ने हिंदू बनकर महिला को शादी के लिए फंसाया, मुकदमा दर्ज

शेयर करें !
posted on : मई 7, 2020 7:02 अपराह्न

कोटद्वार । पुलिस के सामने पुलिस से ही जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल कोटद्वार गढ़वाल से लगे यूपी के बिजनौर जनपद की एक महिला द्वारा गुरुवार को कोतवाली कोटद्वार में पहुचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अनुसूचित जाति की एक तलाकशुदा महिला है जिसका तलाक एक वर्ष पूर्व हो चुका है। जिसके बाद महिला की दूसरी शादी के लिए कोटद्वार निवासी रिश्तेदारों ने उसे अक्टूबर 2019 में कोटद्वार बुलाया था और उसके दो माह बाद से विशाल शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने महिला से फ़ोन पर ये कहकर बात करने लगा कि वह पौड़ी कोतवाली में दरोगा है और उसे बहुत पसंद करता है जिसके बाद से लगातार फ़ोन पर बात करने लगा। फिर एक दिन उसने महिला को कोटद्वार के लालबत्ती चौक पर बुलाया और शादी का झांसा देकर शिब्बूनगर स्थित किराए के कमरे पर ले गया और महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये।

लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने पर महिला ने कहा कि तुम शादी कब करोगे तुमने शादी की बात कही थी, तब विशाल शर्मा ने एक मंदिर में ले जाकर महिला के गले मे वरमाला डालकर आपस मे शादी हो जाने की बात कही। उसके बाद से विशाल शर्मा उसे शिब्बूनगर स्थित कमरे पर रखता रहा और हफ्ते में एक दिन मिलकर ये कहकर चला जाता था कि वह कोतवाली पौड़ी में ड्यूटी करने जा रहा है। इस दौरान महिला गर्भवती हुई तो विशाल शर्मा ने उसे दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। कुछ समय बाद महिला के घरवालों को ये बात पता चली की विशाल शर्मा नाम के युवक का असली नाम नईम है जो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी है और वह कोटद्वार के गाड़ीघाट में अपने मकान में परिवार के साथ रहता है और ठेकेदारी का काम करता है। इसी बीच महिला को पता चला कि विशाल शर्मा उर्फ नईम किसी अन्य हिन्दू लड़की को भी झांसा देकर शादी करने वाला है तो उसने नईम की शिकायत पुलिस में करने की बात कही जिसके बाद से नईम उसे डराने धमकाने लगा। फिर महिला द्वारा नईम की लिखित शिकायत कोतवाली कोटद्वार में की गयी और पुलिस द्वारा इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसकी विवेचना सीओ अनिल जोशी द्वारा संपादित की जाएगी। पुलिस द्वारा महिला का मेडिकल कराया गया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.