posted on : नवम्बर 23, 2021 6:38 अपराह्न
हरिद्वार। आज 23 नवम्बर 2021 को युवा कल्याण खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभागों के समन्वय से स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 के सप्तम् दिवस अन्तर्गत् आयु वर्ग अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर-21 (बालक-बालिका) आयु वर्गों में ताईक्वांडो एवं फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरद जोशी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, वरूण बेलवाल उपक्रीडाधिकारी, मुकेश कुमार भट्ट व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग हरिद्वार, पूनम मिश्रा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जितेन्द्र वर्मा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जितेन्द्र कुमार प्रधान सहायक युवा कल्याण विभाग हरिद्वार, चौधरी बालेश जिला खेल समन्वयक (मा.), अंजेश कुमार जिला खेल समन्वयक (प्रा.), अजय शर्मा, सहा. अध्यापक राइका गैण्डीखाता एवं युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।