कालागढ़ : कालागढ़ शिविर प्रबंध खंड के अधिकारियो व कर्मचारियो ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यालय परिसर व उसके बाहर मार्ग पर झाड़ियो आदि को साफ किया गया। सफाई अभियान के दौरान भवन परिसर से लेकर बाहर मुख्य मार्ग तक कि झाड़ियों व कूड़े का निस्तारण किया गया ।

सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार के अनुसार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से गंदगी भगाओ का संकल्प लिया है। इसी के तहत मंगलवार को यह सफाई कार्यक्रम शुरू किया गया है व आगामी 15 अगस्त तक कालागढ़ मे यह सफाई अभियान जारी रहेगा। अभियान के तहत एई एमके लिखवार, किशोर कुमार,जेई अनिल कुमार, रामकुमार, संवित अग्रवाल, प्रदीप गुंसाई , धीर सिंह व आदि दर्जनो कर्मचारियो ने सफाई कार्य किया।








Discussion about this post