रविवार, जून 22, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जयडे हैकेट की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2025 10:58 पूर्वाह्न
  • उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास बंजी जंपिंग प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं पर चर्चा

देहरादून। एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्था ए.जे. हैकेट इंटरनेशनल के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) जयडे हैकेट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में विश्व स्तरीय बंजी जंपिंग प्रोजेक्ट्स को स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने को लेकर गहन चर्चा की गई।

जयडे हैकेट, जो स्वयं 12 वर्षों से एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े हुए हैं, और सिंगापुर स्थित स्काईपार्क सेंटोसा के संचालन व प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं, वर्तमान में ए.जे. हैकेट इंटरनेशनल के COO के रूप में कार्यरत हैं। वे अब उत्तराखंड में कुमाऊँ और गढ़वाल दोनों मंडलों में संभावित स्थानों पर बंजी जंपिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों की स्थापना की योजना पर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने परियोजना के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उत्तराखंड में इन प्रोजेक्ट्स की शुरुआत से न केवल पर्यटन को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि राज्य को एडवेंचर टूरिज्म का अंतरराष्ट्रीय हब बनाने में भी मदद मिलेगी।

जयडे हैकेट, विश्वप्रसिद्ध एडवेंचर स्पोर्ट्स आइकन एलेन जॉन “ए. जे.” हैकेट के पुत्र हैं। ए जे हैकेट ने 1987 में एफिल टावर से बंजी जंप कर पूरी दुनिया को रोमांचित कर दिया था और 1988 में विश्व का पहला वाणिज्यिक बंजी जंपिंग साइट शुरू किया। उनके इस योगदान के लिए उन्हें न्यूज़ीलैंड ऑर्डर ऑफ मेरिट (ONZM) से सम्मानित किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, श्री महाराज जी ने योगाभ्यास कर हर आयु वर्ग का किया आह्वाहन, शरीर की मजबूती और मन की शांति के लिए अपनाएं योग
  • ईरान-इस्राइल युद्ध की आग में कूदा अमेरिका, ट्रंप ने की तीन परमाणु ठिकानों पर बरसाए बम
  • एआई 171 त्रासदी पर टाटा चेयरमैन की ‘अनुकरणीय’ प्रतिक्रिया के पीछे उद्योग जगत के लीडर हुए एकजुट
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” की थीम के साथ योगाभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • योग, युवाओं को स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक बनाते हुए विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा – कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
  • योग न केवल स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह जीवन की समरसता, संतुलन और शांति का मार्ग भी है – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने की सपरिवार भेंट
  • जीआरपी व एटीएस पुलिस जवानों ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.