गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण में 13 व 14 अक्टूबर को आयोजित होगी अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 12, 2023 3:00 अपराह्न

गैरसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण (चमोली) एवं केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी दिनांक 13 व 14 अक्टूबर 2023 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण, चमोली के हिन्दी विभाग द्वारा स्वातंत्र्योत्तर हिन्दी साहित्य में विभिन्न विमर्शो का अवदान विषय पर आयोजित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विश्वविद्यालयों से विद्वानों के अलावा प्रदेश और सुदूर इलाकों से तो विशेषज्ञ पधारेंगे ही, विदेशों से भी अकादमिक कार्यक्रम में शामिल साहित्यिक, सक्रियता को सुदृढ़ करेंगे। नार्वे, अमेरिका, नीदरलैण्ड, यूक्रेन, मॉरीशस, इंग्लैण्ड, चीन, श्रीलंका, थाईलैण्ड आदि देशों से क्रमानुसार डॉ. सुरेन्द्र शुक्ल (नार्वे), डॉ. विकास गुप्त (अमेरिका), डॉ. अंकित अग्रवाल (अमेरिका), प्रो. पुष्पिता अवस्थी (नीदरलैण्ड), डॉ. राकेश शंकर भारती (यूक्रेन), डॉ. शुभांकर मिश्र (मॉरीशस), डॉ. तेजेन्द्र शर्मा (इंग्लैण्ड), डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी (चीन), डॉ. ई. धर्मयश (श्रीलंका) आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से डॉ. गंगा सहाय मीशा और डॉ. मलखान सिंह जुडेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से प्रो. पूरनचन्द्र टंडन, प्रो0 अनिल राय जुड़ेंगे। इन विद्वानों के अलावा आदिवासी विमर्श के मर्मज्ञ श्री प्रकाश मिश्र किन्नर विमर्श के जानकार श्री महेन्द्र भीष्म, भगवन्त अनमोल जैसे विद्वान भी जुड़ेंगे।

गैरसैंण पीजी कॉलेज के हिन्दी के विभागाध्यक्ष डॉ. गिरजेश कुमार का कहना है कि इस संगोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश में विमर्शो के प्रति जागरूकता फैलाना एवं उसकी वास्तविक स्थिति व प्रस्थिति को उजागर करना है। साथ ही साथ इन विमर्शो को साहित्य के सापेक्ष लेकर चलने का नया दृष्टिकोण देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम संगोष्ठी में विद्वान – विशेषज्ञों को सुनने के साथ ही शोध-पत्र भी पढ़ें जाएंगे। इसके अलावा संचलित आलेखों का पुस्तक के रूप में लोकार्पण का भी प्रयास जारी है। इस कार्यक्रम से गैरसैंण पी०जी० कॉलेज के छात्र-छात्राओं में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। प्रतिभागी डॉ. दीपा, कैलाश कोली, मानवेन्द्र सिंह, अभिषेक विक्रम आदि उत्साहित हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के०एन० बरमोला के विशेष सहयोग से कार्यक्रम में सबका स्वागत रहेगा। यह कार्यक्रम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों में होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ दीपक नौटियाल ने पहाड़ में बसाया फलों का साम्राज्य, 120 महिलाओं को मिला रोजगार
  • रीप परियोजना के सहयोग से पोखरी की विजया देवी बनीं आत्मनिर्भर, एकीकृत खेती से हर माह ₹25 हजार की कमाई
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.