गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एकीकृत खेती से विजया देवी की संवर रही आजीविका, हर माह 25 हजार की कमाई

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2026 12:00 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक की विजया देवी खेती के साथ स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रही हैं। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से वह सब्जी, फूल और कीवी का उत्पादन कर रही हैं। कीवी से जैम और अचार बनाकर भी आय बढ़ा रही हैं। एकीकृत कृषि मॉडल के जरिए वह प्रतिमाह करीब 25 हजार रुपये कमा रही हैं।

विजया देवी ने परंपरागत खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन, पुष्प उत्पादन, एग्रोफोरेस्ट्री और कीवी की खेती को अपनाया है। अलग-अलग कृषि गतिविधियों से उन्हें आय के कई स्रोत मिले हैं। सालभर सब्जियों का उत्पादन नियमित आमदनी में मदद कर रहा है, जबकि फूलों और कीवी से अतिरिक्त आय हो रही है।

खेती को लाभकारी बनाने के लिए उन्होंने कीवी प्रसंस्करण भी शुरू किया है। कीवी से जैम और अचार तैयार कर वह कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर रही हैं। इससे ताजे फल की बिक्री के साथ प्रसंस्कृत उत्पादों के जरिए भी कमाई का अवसर मिला है।

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत विजया देवी को 75 हजार रुपये की सहायता राशि और 1.50 लाख रुपये का ऋण मिला। उन्होंने अपने संसाधनों से 93,500 रुपये का निवेश कर कृषि गतिविधियों का विस्तार किया। कृषि प्रबंधन, एकीकृत खेती और मूल्य संवर्धन से जुड़े प्रशिक्षणों से भी उन्हें काम आगे बढ़ाने में मदद मिली।

विजया देवी अब कीवी से तैयार होने वाले उत्पादों का विस्तार करने और अपने अनुभव अन्य किसानों के साथ साझा करने की योजना बना रही हैं। उनका प्रयास खेती को केवल पारंपरिक आजीविका तक सीमित रखने के बजाय आय और स्वरोजगार का स्थायी साधन बनाना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
  • ​KBC के मंच पर उत्तराखण्ड के लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहनाई पहाड़ी टोपी
  • सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अफसरों को अल्टीमेटम : टूटी सड़कें मिलीं तो तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक दुरुस्त होंगी खोदी गई सड़कें
  • सीएम धामी ने कई योजनाओं को दी करोड़ों की मंजूरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • ​मेडिकल एजुकेशन का नया हब बनता उत्तराखण्ड, हर जिले में मेडिकल कॉलेज
  • ज्योतिर्मठ में भालू के आतंक से दहशत, जनहानि पर फूटा लोगों का गुस्सा
  • एकीकृत खेती से विजया देवी की संवर रही आजीविका, हर माह 25 हजार की कमाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.