गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस की नजर जोशीमठ राहत कार्यो के बजाय राहुल के ट्वीट पर – चौहान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2023 7:11 अपराह्न
 
देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस पर जोशीमठ हादसे को गंभीरता से न लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी नजर भारत जोड़ो यात्रा मे लगे राहुल गांधी के ट्वीट पर है और उसे कुछ नही दिख रहा है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को जोशीमठ मामले मे पीएमओ की उच्चस्तरीय बैठक नजर नही आ रही है तो एन डीएमए की टीम और उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उच्च स्तरीय बैठक भी नजर नही आ रही है। स्वयं मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक जोशीमठ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ये भी नहीं दिख रहा है । प्रभावित क्षेत्र मे वैज्ञानिकों का दल भू धँसाव के कारण तलाश रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह भी नजर नही आ रहा है। 
चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का समूचा तंत्र जुटा हुआ है और पीड़ितों को राहत पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता मे है। प्रभावितों के पुनर्वास की दिशा मे कार्य चल रहा है और गढ़वाल कमिश्नर तथा सचिव मुख्यमंत्री जोशीमठ मे ही कैंप कर व्यवस्था देख रहे है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस महज दो कार्य कर रही है जिसमे उसके नेता जोशीमठ पहुँचने की स्पर्धा मे जुटे है और दूसरा राहुल के ट्वीट और यात्रा पर फॉकस बनाये हुए है। चौहान ने कहा कि इतनी फिक्र उन्हे पीड़ितों की होती तो वह राहत कार्यो मे जुटकर प्रशासन का हाथ बंटाते। कांग्रेस राज्य मे आने वाली हर आपदा मे अवसर तलाशती रही है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च अदालत ने भी जोशीमठ मामले मे जनहित याचिका को खारिज कर दिया क्योंकि निर्वाचित संस्था अपना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीति के बजाय राहत कार्यो मे हाथ बँटाना चाहिए और पीड़ितों और जोशीमठ के हित मे जो बेहतर हो रहा है उस पर सकरात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.