मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

युवा जलवायु वैज्ञानिकों को तैयार करने की पहल : उत्तराखंड के 50 विद्यालयों में शुरू हुआ आईएसआरओ भूवन आधारित जलवायु अध्ययन कार्यक्रम

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 7, 2025 11:11 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड में पहली बार स्कूल स्तर पर उपग्रह आधारित जलवायु अनुसंधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग, उत्तराखंड एवं SPECS के संयुक्त तत्वावधान में “डिजिटल मौसम निगरानी यंत्र निर्माण एवं उसके अनुप्रयोग” विषय पर राज्यव्यापी वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार तथा इसरो के तकनीकी सहयोग से तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया गया। यह कार्यशाला दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ (अल्मोड़ा) एवं राजकीय इंटर कॉलेज धूमाकोट (पौड़ी गढ़वाल) में 2 से 6 दिसंबर तक संपन्न हुई। इसमें उत्तराखंड के 50 चयनित विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक एवं छात्रों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर DPS रुद्रपुर के प्रधानाचार्य चेतन चौहान, खुमाड़ के प्रधानाचार्य हुकम सिंह, तथा धूमाकोट के प्रधानाचार्य आनंद सिंह बिष्ट ने सहभागियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड जलवायु परिवर्तन की सबसे अधिक प्रभावित श्रेणी में आता है, इसलिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मौसम संबंधी सटीक जानकारी भविष्य में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेषज्ञ राघव शर्मा और सचिन शर्मा ने प्रतिभागियों को डिजिटल मौसम स्टेशन निर्माण, सेंसर आधारित डेटा संग्रह, ISRO Bhuvan प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से उपग्रह डेटा विश्लेषण तथा GIS के व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय को एक डिजिटल पर्यावरणीय निगरानी यंत्र (Environmental Monitoring Device–EMD) उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके माध्यम से छात्र तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु गुणवत्ता एवं वायुदाब का वास्तविक समय में रिकॉर्ड तैयार करेंगे और इसे इसरो पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इस पहल के माध्यम से सभी 50 विद्यालयों को स्कूल क्लाइमेट रिसर्च लैब्स के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहाँ छात्र आने वाले समय में स्थानीय जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, भूमि उपयोग और पर्यावरणीय जोखिमों का अध्ययन कर पाएंगे। यह डाटा भविष्य में शोध कार्य, कृषि क्षेत्र, आपदा प्रबंधन और नीति निर्माण में उपयोगी सिद्ध होगा।

SPECS के प्रतिनिधि शंकर दत्त ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल तकनीकी प्रशिक्षण नहीं, बल्कि भविष्य के “यंग सिटिजन साइंटिस्ट नेटवर्क” की स्थापना है, जिसमें छात्र जलवायु संरक्षण की दिशा में जिम्मेदार भूमिका निभाएँगे।

कार्यक्रम की सराहना करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान संप्रेषक डॉ. बृज मोहन शर्मा, अध्यक्ष – SPECS ने कहा – “उपग्रह तकनीक एवं छात्र-आधारित अनुसंधान का यह संयोजन उत्तराखंड में विज्ञान शिक्षा का नया अध्याय है। यह पहल भविष्य के जलवायु शोधकर्ताओं को तैयार करेगी।”

कार्यक्रम में सल्ट, नैनीडांडा तथा रुद्रपुर ब्लॉकों के सभी चयनित 50 विद्यालयों के छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.