मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लक्सर ब्लॉक में स्वरोजगार की नई पहल : दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण इकाई का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 8:11 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड अंतर्गत आदर्श सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) में आज स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का शुभ उद्घाटन किया गया। आदर्श सीएलएफ परिसर में दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण मशीन की स्थापना कर विधिवत रूप से इकाई का उद्घाटन किया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। यह संपूर्ण कार्य सीएलएफ से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना संजय सक्सेना एवं खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट ने फीता काटकर इकाई का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसी उत्पादन आधारित इकाइयाँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सीएलएफ पदाधिकारियों एवं समूह की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, बेहतर पैकेजिंग एवं बाजार से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित करने का मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण के अनुकूल दोना-पत्तल एवं पेपर कप जैसे उत्पादों की मांग निरंतर बढ़ रही है, जिससे यह इकाई भविष्य में एक सशक्त और टिकाऊ व्यवसाय मॉडल के रूप में विकसित हो सकती है। कार्यक्रम में बीडीओ लक्सर एवं डीपीएम रीप द्वारा परियोजना के उद्देश्यों एवं संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि इस इकाई के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को नियमित आय के साथ-साथ उद्यमिता, उत्पादन प्रबंधन एवं विपणन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में डीपीएम रीप संजय सक्सेना, बीडीओ लक्सर प्रवीण भट्ट, एबीडीओ पवन सैनी, सहायक प्रबंधक आजीविका शिवशंकर बिष्ट, आदर्श सीएलएफ की अध्यक्षा सहित समस्त सीएलएफ पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विकासखंड स्तरीय स्टाफ चंद्रशेखर, सोहेल, अभिषेक, अंकित, मनीषा एवं सानिया ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि यह इकाई लक्सर ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं स्थानीय आर्थिक विकास का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनेगी।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.