गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पहाड़ों की रानी मसूरी में प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पहली बार धूमधाम से मनाया गया सार्वजनिक लोकपर्व ईगास, डीएम सोनिका ने भैलो खेल कर दी ईगास बग्वाल की शुभकामनाएँ

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 4, 2022 7:59 अपराह्न
देहरादून : मसूरी, नगर प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पहली बार पहाड़ों की रानी मसूरी में सार्वजनिक ईगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी सोनिका ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर उपस्थित लोगों के साथ नृत्य करते हुए, जनपद वासियों, पर्यटक एवं सभी लोगों को ईगास बग्वाल की शुभकामनाएँ दी। साथ ही उन्होंने पहाड़ी व्यंजन का लुफ्त उठाया।  ईगास पर्व के आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को  पुष्पगुच्छ एवं पहाड़ी टोपी पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। जिलाधिकारी सोनिका ने सभी को ईगास पर्व की बधाई दी व कहा कि मसूरी में पहली बार ईगास पर्व का आयोजन किया गया है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहाड़ी व्यंजन, खाने भी परोसा जा रहा है, पर्यटक भी इस पर्व का आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों को इस पर्व के बारे में बताया भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोक पर्व को जनजन से जोडने एवं युवा पीढी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोडने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है।  वहीं इससे पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। आने वाले लोग उत्तराखंड की लोक संस्कृति के बारे में जान सकेंगे तथा पर्व एवं त्योहारों का आनंद उठाएंगे।
इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी तथा  आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में एक एक सांस्कृति यात्रा ईगास पर्व पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ढोल दमाउ, रणसिंघा व मसक बाजा के साथ निकाली गई जो शहीद स्थल पर एकत्र हुई। यात्रा में  ईगास प्रेमियों ने रास्ते भर लोक नृत्य किया व भैलों खेलते हुए मेले को भव्य रुप दिया। शहीद स्थल पर दोनों सांस्कृतिक यात्राएं एकत्र हुई व वहां पर जमकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भैलों खेला गया व लोकनृत्य आयोजित किए गये जिसका लोगों ने जमकर आनंद लिया। शहीद स्थल पर रस्साकशी का खेल भी आयोजित किया गया। उसके बाद सभी गढवाल टैरेस पर गये जहां पर विधिवत ईगास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम सहित नगर के विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पहली बार मसूरी में ईगास पर्व सार्वजनिक रूप से मनाया गया। जिसमें पहाड़ी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। शहीद स्थल पर सांस्कृतिक दलों ने मनमोहक उत्तराखंडी नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं रस्साकशी का आयोजन किया गया। इस अवसर  पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अजय भार्गव, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, नर्मदा नेगी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221104-WA0047.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बेहद भारी वर्षा की चेतावनी
  • सेवा पखवाड़ा बना जनविश्वास का अभियान, बीरोंखाल को 3.20 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात
  • देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर, मास्टर प्लान-2041 के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प : विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू हुए नागरिक, सेवा सप्ताह के तीसरे दिन एमडीडीए में लगी विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी, आधारभूत संरचना के विस्तार पर रहा फोकस
  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.