मंगलवार, अक्टूबर 21, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 01 करोड़ 42 लाख रूपये ठगने वाली चार वर्षों से फरार 15 हजार की ईनामी महिला को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, पौड़ी गढ़वाल जिले की मूल निवासी अभियुक्ता

शेयर करें !
posted on : जुलाई 31, 2022 10:02 अपराह्न

देहरादून : बेरोजगार युवाओं से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले पति- पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों बेरोजगारों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए ठगकर फरार हो गए थे। पति को 2020 में पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया था, वहीं फरार चल रही इनामी अभियुक्ता पत्नी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया, जहां वो ठिकाने और पहचान बदल- बदल कर रह रही थी।

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 01 करोड़ 42 लाख

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में आजाद डिमरी ने थाना नेहरू कॉलोनी पर लिखित तहरीर दी। जिसमे बताया कि, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में मृणाल धूलिया व योगिता धूलिया ने ओजस्वी एसोसिएट नाम से फर्म संचालित की। इन्होंने उत्तरांखड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी लगवाने और उत्तराखंड सरकार से 90 पदों का सृजन करने के एवज में कई बेरोजगारों से लगभग 01 करोड़ 42 लाख रुपये ठगे और दोनों पति- पत्नी फरार हो गए हैं।

पति को 2020 में हरियाणा से किया था गिरफ्तार

इस शिकायत पर थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0स0: 13/19 धारा 420,406,506, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने गहनता से विवेचना कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की। लेकिन दोनों अभियुक्त ठगी के पश्चात से ही फरार हो गए थे। पुलिस ने कुशल सुरागरसी व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अभियुक्त मृणाल धूलिया को 07 जुलाई 2020 को हरियाणा से गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में जेल में है। लेकिन योगिता धूलिया अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रही थी, जिसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। साथ ही अभियुक्ता पर 15 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था।

वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून (SSP DEHRADUN) द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थाना नेहरू कॉलोनी व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। गठित टीम ने वांछित चल रही ईनामी अभियुक्ता योगिता धूलिया को 28 जुलाई 2022 को रायगढ़ महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया।

ठिकाने बदल- बदल कर और पहचान छुपाकर बनी थी कंप्यूटर शिक्षक

अभियुक्ता योगिता धूलिया ठगी के बाद से ही मुम्बई में ठिकाने बदल- बदल कर रह रही थी और अपनी पहचान गुप्त रखते हुए एप्टेक कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर शिक्षक के तौर पर कार्य कर रही थी। अभियुक्ता को स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर देहरादून लाया गया। अभियुक्ता को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है अभियुक्ता

गिरफ्तार अभियुक्ता योगिता धूलिया (उम्र 38 वर्ष) पत्नी मृणाल धूलिया, ग्राम धुलकोट पो राजवाट कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है। जिसका हाल निवास फ्लैट दव 401 बिल्डिंग नम्बर-12 ए-विंग गार्डिनिया तलोजा रायगढ़ नवी मुम्बई महाराष्ट्र में है।

पुलिस टीम को एसएसपी ने किया पुरस्कृत

फरार इनामी अभियुक्ता की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 10 हजार रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण असवाल, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक, आरक्षी पंकज कुमार एस0ओ0जी0, आरक्षी अमित कुमार एस0ओ0जी0, म0आरक्षी नमिता रावत, थाना नेहरू कॉलोनी, आरक्षी किरन और आरक्षी दीपक डिमरी (एस0ओ0जी0) शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : प्रदूषण नियंत्रण के लिए ड्रोन से पानी छिड़काव, तीन शहरों में 17 स्थानों पर अभियान शुरू
  • नौगांव में दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • PM मोदी ने INS विक्रांत पर जवानों संग मनाई दीपावली
  • पीसीएस वैभव गुप्ता की दूरदृष्टि और परिश्रम से नगर निगम कोटद्वार ने रचा इतिहास, स्वच्छता सर्वेक्षण में लहराया परचम, मिला “अटल निर्मल नगर” पुरस्कार
  • सैंट थैरेसा श्रीनगर ने जीती क्रिकेट की ट्राफी
  • बदरीनाथ धाम में आज से दीपोत्सव कार्यक्रम
  • सोने-चांदी के भाव आसमान, खरीदारी से लोगों ने मुंह मोड़ा
  • पिंडर नदी पर जल्द किया जाए पुल निर्माण
  • बदरीनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से हुआ सुसज्जित
  • अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक हैं दीपावली का पर्व – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.