शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2026 12:41 पूर्वाह्न

​ज्योतिर्मठ : विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली एक बार फिर साहसिक खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोमांच के लिए सजधज कर तैयार है। आगामी 12 फरवरी से 16 फरवरी तक यहां विंटर कार्निवल और नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शासन और प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम और विंटर गेम संगठन के उच्चाधिकारियों के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में इन खेलों की तिथियों पर अंतिम मुहर लगा दी गई।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आयोजन को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए बुधवार को गोपेश्वर में एक विशेष समीक्षा बैठक की जाएगी, जिसमें अंतिम सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।

​उत्तराखंड स्की टीम के कोच विकेश डिमरी और विंटर गेम संगठन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल ने जानकारी दी कि इस वर्ष का आयोजन पूर्व की तुलना में और अधिक भव्य होगा, जिसके लिए विशेष आकर्षक इंतजाम किए गए हैं। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में अपनी धाक जमाने के लिए देश भर से हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, लद्दाख और उत्तर प्रदेश की टीमें पहुंच रही हैं। साथ ही, आईटीबीपी ( सीआरपीएफ, थल सेना और आर्मी-रेड के जांबाज खिलाड़ी भी अपनी बर्फानी रफ्तार का प्रदर्शन करेंगे।

मेजबान उत्तराखंड की टीम भी घरेलू ढलानों पर खिताब जीतने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। सभी प्रतिभागी संगठनों को औपचारिक निमंत्रण भेजे जा चुके हैं और औली की बर्फ से लदी ढलानें अब बस खिलाड़ियों के स्वागत का इंतजार कर रही हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मंडल मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल
  • बलूनी पब्लिक स्कूल ने 100% परिणाम के साथ रचा नया कीर्तिमान
  • युवक ने लगाई अलकनंदा में छलांग, मौत
  • चमोली : डीएम गौरव कुमार के सख्त निर्देश, स्वजल और रीप योजनाएं समय पर हों पूरी
  • सामाजिक संगठन ने किया अच्छी चिकित्सकीय सेवा पर डाक्टर व सहकर्मी को सम्मानित
  • लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं
  • मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण
  • मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण
  • एआई और टेक्नोलॉजी से जुड़े आयोजन राज्य को देंगे नई दिशा : सीएम धामी
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.