रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उत्तराखण्ड की नगर पंचायत लाल कुआं को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2025 4:07 अपराह्न

नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली से स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी किये जाने हेतु कार्यक्रम आहूत किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी की गयी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों एवं निकायों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में नगर पंचायत लालकुआं को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर “प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी” पुरूस्कृत किया गया है। राज्य के प्रथम पुरुष स्वयं सहायता समूह “गुलमोहर” के सभी पर्यावरण मित्रों, कार्मिकों एवं अधिकारीगणों को विधायक लालकुआं, अध्यक्ष, सचिव शहरी विकास विभाग द्वारा बधाई दी गई।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का 9वां संस्करण है। यह ऐतिहासिक आयोजन स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) को आगे बढ़ाने वाले शहरों के अथक प्रयासों को मान्यता देते हुए शहरी भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कृत किया गया।

इस वर्ष सुपर स्वच्छ लीग शहर, 5 जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष, स्वच्छ शहर, विशेष श्रेणी गंगा शहर, छावनी बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा, महाकुंभ, राज्य स्तरीय पुरस्कार राज्य / केंद्र शासित प्रदेश का होनहार स्वच्छ शहर आदि चार श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किये गये। जिसमें नगर पंचायत लालकुआँ को देशभर के 34 राज्य स्तरीय “प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी” में मंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार श्री मनोहर खट्टर जी द्वारा सम्मानित एवं पुरूस्कृत किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राज्य में नगर पंचायत लालकुआँ ने 20 हजार से कम जनसंख्या की श्रेणी में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

नगर पंचायत लालकुआं ने विगत वर्ष की तुलना में 1,697 रैंक का सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया है एवं राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नगर निगम रूद्रपुर ने राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 349 रैंक का सुधार करते हुए राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

नगर पालिका परिषद् मसूरी राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 1,172 रैंक का सुधार करते हुए राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। नगर निगम देहरादून ने राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 6 रैंक का सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 62 रैंक प्राप्त की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.