गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : निजमूला घाटी के पाणा गांव में आंधी ने उडा ले गई एक भवन और सात गौशालाओं की छत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 19, 2021 5:39 अपराह्न

चमोली । चमोली जिले की निजमूला घाटी के पाणा गांव में शनिवार रात्रि को आये तूफान से गांव में एक आवासीय भवन और सात गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं गांव को सप्लाई होने वाली विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी के साथ ही राजस्व विभाग को देकर निरीक्षण कर राहत देने की मांग उठाई है।

पाणा ग्राम प्रधान कलावती देवी व ईराणी ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार की रात्रि को अचानक करीब दो बजे तेज तूफान चलने लगा। जिससे स्थानीय निवासी गंगा सिंह पुत्र इंद्र सिंह के आवासी भवन की छत उड़ गई। वहीं गांव में हिम्मत सिंह, सबर सिंह, ज्ञान सिंह, दीप सिंह, भीम सिंह और नंदन सिंह की गौशाला की छत भी उड़ गई है। स्थानीय निवासी हिम्मत सिंह ने बताया कि तूफान करीब तीन घंटे तक चलता रहा। इस दौरान ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा है। जहां तूफान से प्रभावित गंगा सिंह ने परिवार सहित अन्य ग्रामीणों के घर में शरण ली। वहीं ग्रामीणों ने गौशालाओं में बंधे मवेशियों को भी अन्य ग्रामीणों की गौशाला में शिफ्ट कर उन्हें सुरक्षित किया। साथ ही गांव में बर्फवारी के दौरान मवेशियों के लिये ग्रामीणों की ओर से एकत्रित घास भी हवा में उड़ गया है। ऐसे में ग्राम प्रधान पाणा कलावती देवी ने रविवार को राजस्व विभाग और  जिलाधिकारी को सूचना देकर घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा गया कि यदि शीघ्र ग्रामीणों को राहत नहीं मिलती तो आने वाले दिनों में होने वाली बर्फवारी के चलते ग्रमीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

क्या कहते है अधिकारी

आपदा प्रबंधन अधिकारी चमोली ने बताया कि पाणा गांव में तूफान से नुकसान होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम को नुकसान का जायजा ले कर रिपोर्ट तैयार करने लिये जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिये गये है। घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमों के अनुसार ग्रामीणों को राहत व मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई
  • जिला पंचायत सदन में गूंजा निहंग विवाद, जांच स्थानांतरण पर उठे सवाल
  • उत्तराखंड : विकास के दावों और जनसरोकारों के सवालों के बीच
  • दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, अस्पताल बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं
  • नारी निकेतन और बाल सुधार गृह पहुंचे डीएम डॉ. आशीष चौहान, शिक्षा व पुनर्वास पर दिया जोर
  • उत्तराखण्ड की बेटी मुन्नी देवी का कमाल, थाईलैंड में जीते दो स्वर्ण पदक
  • PAN कार्ड को लेकर बदले नियम, छोटे लेन-देन में राहत, बड़े ट्रांजैक्शन पर बढ़ी सख्ती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.