गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक घंटे की बारिश ने उजाड़ी थरालीबगड़ की तस्वीर, बाजार में घुसा मलबा

शेयर करें !
posted on : जून 27, 2026 12:00 पूर्वाह्न

नारायणबगड (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। कोलूसैंण के जंगलों से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से थराली-बगड़ बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग और कई सरकारी भवन इसकी चपेट में आ गए। एक दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा भर गया, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

बारिश के दौरान आया मलबा दो हिस्सों में बंट गया। एक हिस्सा अलकनंदा वन प्रभाग के पुराने भवन और राजकीय इंटर कॉलेज के अतिरिक्त कक्षों को नुकसान पहुंचाते हुए विद्यालय परिसर में घूसा जबकि दूसरा हिस्सा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप से गुजरते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर फैल गई। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मलबे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी रात बंद रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बीआरओ की टीम ने रातभर अभियान चलाकर शुक्रवार सुबह करीब साढे आठ बजे मार्ग पर यातायात बहाल किया।

भारी बारिश से पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे क्षेत्र में जलापूर्ति बंद हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। इससे भवन पर खतरा मंडराने लगा है।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए कहा गया। जनप्रतिनिधियों ने भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 1992 से हर मानसून में थराली-बगड़ क्षेत्र जलभराव और मलबे की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा देने तथा रिटेनिंग वॉल और वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की है।

घटनास्थल का जायजा लेने ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, जिला पंचायत सदस्य सूरी कनेरी, ज्येष्ठ प्रमुख देवराज रावत तथा सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पटवाल भी पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तमक गांव में आपदा की तबाही के बाद सुरक्षित विस्थापन की मांग
  • तमक नाले में डीएम का हवाई व स्थलीय निरीक्षण, विशेषज्ञ करेंगे फ्लैश फ्लड की जांच
  • देहरादून में 17 अगस्त से सजेगा एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग का मंच, 14 देशों के 270 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
  • उत्तराखंड में बस बनी ‘चलती ट्रेन’, 168 यात्रियों को लेकर दौड़ रही थी, 30 बच्चे भी शामिल
  • राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू शुरू, पूर्व IAS-IPS समेत 18 उम्मीदवार दौड़ में, आस्था से लेकर प्रबंधन तक पूछे गए सवाल
  • कर्णप्रयाग में भाजपा टिकट को लेकर सियासी हलचल तेज, मनीष खंडूड़ी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाए सियासी कयास
  • संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा – आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व, 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में दवा बिक्री पर रोक
  • दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.