रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तमक गांव में आपदा की तबाही के बाद सुरक्षित विस्थापन की मांग

शेयर करें !
posted on : अगस्त 12, 2026 10:57 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तमक गांव में आपदा ने भारी तबाही मचाई है। तमक नाले के उफान के साथ आए मलबे से मकानों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। सेब, आड़ू और अखरोट की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। आपदा से सहमे ग्रामीणों ने गांव को तत्काल सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की है।

तमक नाले के समीप हुकम सिंह, दरमान सिंह और गब्बर सिंह के मकान आपदा की चपेट में आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। बलवंत सिंह, अजप सिंह, बुद्धि सिंह, शंकर सिंह, पदम सिंह, नंदन सिंह, हुकम सिंह, पार्वती देवी, श्यामा देवी और बिसन सिंह की कृषि भूमि और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि आपदा के बाद गांव की संचार सेवाएं भी ठप हो गई हैं। इससे बाहरी क्षेत्रों में संपर्क करने और राहत संबंधी जानकारी हासिल करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा गांव के लिए स्थायी और सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।

आपदा के दौरान बीआरओ का एक जवान भी लापता हुआ है। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता जवान की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लाता-भलागांव क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चला रही है। दुर्गम परिस्थितियों के बीच जवान खोज एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को तमक गांव पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने तथा पुनर्वास की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राहत के साथ-साथ सुरक्षित विस्थापन और पुनर्वास की कार्रवाई तत्काल शुरू किया जाना जरूरी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.