गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन की टीम स्वयं सेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों के सहयोग से चारधाम तीर्थयात्रियों को करा रही है निशुल्क भोजन

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2022 9:49 अपराह्न
देहरादून : चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को दूरूस्त किए जाने हेतु जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने ऋषिकेश भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को शीतल पेयजल, बैठने, भोजन, टोकन वितरण, पंजीयन, प्रसाधन एवं सफाई आदि व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के साथ ही यात्रियों को विश्राम स्थल पर ही टोकन वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही विभिन्न संगठनों/संस्थानों से नवाचारी हेतु सहयोग करने की अपेक्षा की गई थी।
जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चारधाम यात्रा से जुड़ी प्रशासन की टीम द्वारा स्थानीय ट्रस्टी/संस्थाओं के गणमान्य के सहयोग से यात्रियों को  सुव्यवस्थित रूप में निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। वहीं एक ट्रस्टी द्वारा मात्र 05 रूपये में यात्रियों को भरपेट भोजन कराया जा रहा है। यात्रियों को भोजन इत्यादि कराने में अनेक संस्थान एवं ट्रस्टी उत्साहित हैं, जबकि जल संस्थान द्वारा यात्रियों को सभी स्थानों में पेयजल आपूर्ति कराया जा रहा है। आईएसबीटी में पेयजल हेतु कैंपर, टैंकर, प्याऊ, आदि स्थापित कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
वहीं नगर निगम द्वारा आईएसबीटी परिसर में यात्रियों को बैठने हेतु बैंच आदि भी लगाये गए हैं तथा साफ-सफाई आदि कार्यों को भी सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने तैनात सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वाले चारधाम यात्रियों हेतु समुचित व्यवस्थाओं को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाए ताकि किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो इस बात को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टोकन वितरण में यह ध्यान रहे कि यात्री अपने समूह के साथ पंजीकरण करा सकें ताकि कोई यात्री समूह के साथ यात्रा कर पाए।
जिलाधिकारी ने यात्रा ड्यूटी से जुड़े सभी कार्मिकों को अपनी दायित्वों को कार्य न समझकर बल्कि सेवा की भावना से निर्वहन करने को कहा। वहीं उन्होंने विभिन्न संस्थाओं/संगठनों द्वारा चारधाम यात्रा में आए यात्रियों के साथ नवाचार अपनाते हुए यात्रियों हेतु विभिन्न व्यवस्थाएं बनाने में प्रशासन का सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा अपेक्षा की अन्य संगठन भी इस प्रकार के सेवा भाव अपनाते हुए “अतिथि देवो भव” की हमारे देश परम्परा/सभ्यता का निर्वहन करेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 03 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक
  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.